बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर सांझी विरासत यात्रा कसरावद पहुंची, आदिवासी समाज ने किया स्वागत कसरावद। धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर इंदौर से निकली सांझी विरासत यात्रा मंगलवार को कसरावद पहुंची। बालसमुद राष्ट्रीय मलिक टंट्या भील चौराहा, शासकीय महाविद्यालय, मेला ग्राउंड, छोटा नाका और जय स्तंभ चौराहे पर आदिवासी समाज ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।