मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में घाटशिला प्रखंड के विभिन्न गांव में लगातार 14 दिसंबर से मेला आयोजित की जा रही है। शनिवार की शाम 3 बजे से बराजुडी गांव में टुसू मेला का आयोजन किया गया। टुसू मेला में क्षेत्र के विभिन्न गांव से टुसू प्रतिमा लेकर प्रदर्शनी के लिए लगाया गया। मेला कमेटी की ओर टुसू प्रतिमा का अवलोकन के बाद सर्वश्रेष्ठ टुसू प्रतिमा को पुरस्कृत किया।