देवेंद्रनगर: ग्राम खिरवा टोला में आकाशीय बिजली से लगी आग, डेढ़ एकड़ फसल जलकर राख
देवेंद्रनगर डायल 112 में पदस्थ प्रधान आरक्षक केपी सिंह यादव से प्राप्त जानकारी के अनुसार देवेंद्रनगर क्षेत्र में अचानक बदले मौसम ने किसानों पर कुदरत की ऐसी मार बरपाई कि देखते ही देखते खेत में खड़ी फसल आग की लपटों में घिर गई। ग्राम खिरवा टोला में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की करीब डेढ़ एकड़ फसल जलकर राख हो गई।