लखीमपुर: मोहर्रम जुलूस को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए खीरी पुलिस ने किए व्यापक सुरक्षा इंतजाम
मोहर्रम के अवसर पर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में निकलने वाले ताजिया एवं शोक जुलूसों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए खीरी पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। शुक्रवार शाम जारी प्रेस नोट में पुलिस ने बताया कि आयोजकों, ताजिया समितियां धर्म गुरुओं और शांति समिति के सदस्यों के साथ समवन्य स्थापित कर जुलूस मार्गो का किया निरीक्षण।