पन्ना: भारी बारिश में धधकी हक की 'चिता': विस्थापितों की आंशिक जीत, पर थमा नहीं महाआंदोलन!
Panna, Panna | Jul 9, 2026 केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापितों का 'चिता आंदोलन' भारी बारिश के बीच सातवें दिन भी जारी है। सरकार ने मुआवजा बढ़ाकर 12.50 लाख रुपये करने की घोषणा की है, जिसे ग्रामीणों ने आंशिक जीत माना है। हालांकि, जमीन, मकान और भ्रष्टाचार की उच्च-स्तरीय जांच की मांग को लेकर अमित भटनागर का आमरण अनशन और जल-मिट्टी सत्याग्रह अब भी जारी है।