हमीरपुर: सुमेरपुर ब्लॉक क्षेत्र में तूफान और बारिश से हजारों पेड़ धराशाई, विद्युत पोल टूटने से आपूर्ति ठप
अर्धरात्रि को आए तूफान से भारी नुकसान हुआ है। पेड़ों के गिरने के साथ सैकड़ो की संख्या में विद्युत पोल गिर जाने से विद्युत आपूर्ति ठप है। वही कस्बे में सौर ऊर्जा की प्लेटें उड़ने से काफी नुकसान हुआ है। चंद्रपुरवा में पेड़ की डाल गिरने से एक वृद्धा एवं एक भैंस की मौत हो गई। बीती रात करीब 12.05 बजे पर तूफान आना शुरू हुआ। तूफान के साथ बारिश भी शुरू हुई। जिससे भा