पनागर: नशे के खिलाफ अभियान में 'नशे' में डूबे पनागर TI सहित 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश को नशा मुक्त करने के लिए जिस 'ज़ीरो टॉलरेंस' नीति का दम भर रही है, उसे अपनों ने ही पलीता लगाना शुरू कर दिया है। जबलपुर के पनागर थाने में एक ऐसा कारनामा सामने आया जिसने खाकी को शर्मसार कर दिया। यहाँ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करने के बजाय, थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार और उनकी टीम ने ड्रग नेटवर्क के 'आकाओं' को बचाने का रास