सिरोही: 45 मिनट की बारिश में सिरोही डूबा, आधे घंटे तक थमा शहर, सड़कें बनीं दरिया, यातायात ठप
Sirohi, Sirohi | Jul 6, 2026 सिरोही शहर में सोमवार दोपहर करीब 2:10 बजे तेज बारिश शुरू हुई। करीब 45 मिनट तक हुई मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर को तरबतर कर दिया। सड़कों और गलियों में पानी भर जाने से करीब आधे घंटे तक छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित रहा।बारिश शुरू होने के करीब 10 मिनट बाद ही अरावली की पहाड़ियों का पानी सदर बाजार से होकर सर्जावा गेट के बाहर निकल गया। इससे सदर बाजार के