सैदपुर: गौतम स्पोर्ट्स अकेडमी में हनुमान जयंती पर हुई हनुमान चालीसा पाठ प्रतियोगिता, यश और नव्या ने मारी बाजी
गौतम सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में गैबीपुर स्थित गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी में हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एकेडमी से जुड़े बॉक्सिंग एवं ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने भगवान हनुमान जी के चित्र पर तिलक लगाकर एवं माल्यार्पण कर विधिवत पूजा-अर्चना की।