हज़ारीबाग: घर नहीं लौटे दोनों... हजारीबाग सड़क हादसे ने छीन ली दो जिंदगियां
हजारीबाग: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोरांगी में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक तौफ़ीक़ अंसारी और युवती रेशम परवीन की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खड़े एलपी ट्रक से टकरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों मृतक टाटीझरिया के निवासी थे। पुलिस मामले की जांच कर रही ह