पिछोर: पिछोर क्षेत्र के बाचरौन में आयोजित हुआ आयुष्मान भारत आरोग्य शिविर
आयुष्मान आरोग्य मंदिर बाचरौन में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आज मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे आयोजन किया गया। शिविर में 146 हितग्राही अपनी जांच कराने आए।जिसमें TB के लक्षणो की 18 हितग्राहियों ने जांच कराई। एन.सी.डी में 54 हितग्राहियों की जॉच की गई। 14 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। अन्य बीमारियों से संबंधित जांच कर उपचार किया गया।