कुनकुरी: करमा पूजा उत्साहपूर्वक संपन्न, रौतिया समाज ने किया करम राजा का पूजन
भादो एकादशी पर प्रकृति के महापर्व करमा पूजा का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। रौतिया समाज की माताओं और बहनों ने दिनभर व्रत रखकर नए परिधान धारण कर पारंपरिक विधि-विधान से करम राजा की पूजा-अर्चना की। गुरुवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार इस अवसर पर करम देवता से भाइयों की रक्षा, समाज की सुख-समृद्धि, भाईचारे और फसल की खुशहाली की प्रार्थना की गई।