अमानगंज: चौपड़ा धाम पहुंचे विधायक डॉ. राजेश वर्मा, पंचमुखी हनुमान मंदिर में दर्शन कर किया वृक्षारोपण
अमानगंज। गुनौर विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने नगर अमानगंज के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर, चौपड़ा धाम पहुंचकर भगवान हनुमान जी के दर्शन किए। उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना की।