सिमडेगा: सिमडेगा में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 81,711 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य
सिमडेगा, रविवार सुबह 8 बजे: सदर अस्पताल में उपायुक्त श्रीमती कंचन सिंह एवं सिविल सर्जन सुंदर मोहन सामद ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद खुराक पिलाकर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। जिले के 327 बूथों पर अभियान चलाया गया। 29 व 30 जून को घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। अभियान में 81,711 बच्चों को आच्छादित करने का लक्ष्य रखा गया है।