सहारनपुर: सहारनपुर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 24 केंद्रों पर 59 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल
सहारनपुर जनपद में 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स भर्ती की लिखित परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए जिला प्रशासन सतर्क है। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले लिया है।