दमोह: घंटाघर के पास तीन मंजिला मकान का छज्जा गिरा, बड़ा हादसा टला, मौके पर पहुंची पुलिस, कोतवाली TI मनीष कुमार भी
Damoh, Damoh | May 4, 2026 दमोह शहर के घंटाघर क्षेत्र में रविवार देर रात नामदेव बिल्डिंग की तीसरी मंजिल का छज्जा अचानक गिर गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के समय सड़क पर कोई मौजूद नहीं था। सूचना मिलते ही कोतवाली TI मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। छज्जे का हिस्सा अब भी लटका है, इसलिए बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद किया गया है और नगर पालिका को कार्रवाई के लिए सूचित किया गया।