हुज़ूर: भोपाल की महिला से जबलपुर में सोशल मीडिया फ्रेंड ने किया बलात्कार
Huzur, Bhopal | Nov 3, 2025 भोपाल के गोविंदपुरा में रहने वाली महिला के साथ उसके सोशल मीडिया फ्रेंड ने रेप किया। आरोपी पीड़िता से पिछले दिनों मिलने आया था, शादी का झांसा देने के बाद वह पीड़िता को जबलपुर ले गया। वहां उसके साथ रेप किया और शादी से इनकार कर दिया।तब पीड़िता भोपाल लौटी और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस आरोपी युवक की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।