होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम के पशु चिकित्सालय में डॉक्टरों और सर्पमित्र की टीम ने अजगर का किया किया सफल उपचार
मंगलवार को सागाखेड़ा से रेस्क्यू किए गए करीब 10 फीट लंबे घायल अजगर का नर्मदापुरम पशु चिकित्सालय में सफल उपचार किया गया। सर्पमित्र सागर यादव अजगर को घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे। अजगर की पूंछ से करीब 2 फीट ऊपर गंभीर घाव था। डॉक्टरों और सर्पमित्रों की टीम ने उपचार कर उसके घाव पर 8 टांके लगाए। समय पर उपचार मिलने से अजगर की जान बच गई।