अशोक नगर: रबी सीजन के लिए रासायनिक उर्वरक टोकन वितरण, अशोकनगर में 16 अक्टूबर तक नए टोकन नहीं मिलेंगे
रबी सीजन के लिए रासायनिक उर्वरक वितरण हेतु टोकन जारी किए गए हैं। उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले के किसानों को 6 से 16 अक्टूबर तक के लिए टोकन दिए गए हैं। ये टोकन सरकारी गोदाम डबल लांक केंद्र अशोकनगर और ए.पी. एग्रो अशोकनगर से उर्वरक की उपलब्धता के आधार पर वितरित किए गए हैं। 16 अक्टूबर तक किसी भी प्रकार के नए टोकन जारी नहीं किए जाएंगे।