अनूपपुर: भालूमाड़ा कॉलोनी में सफाई व्यवस्था बदहाल, ठेका होने के बावजूद समय पर नहीं उठ रहा कचरा
एसईसीएल जमुना क्षेत्र अंतर्गत भालूमाड़ा कॉलोनी में सफाई व्यवस्था बदहाल होती जा रही है। कॉलोनी की साफ-सफाई का जिम्मा ठेकेदार को सौंपे जाने के बावजूद नियमित रूप से सफाई नहीं होने से रहवासी परेशान हैं। कई स्थानों पर कचरा जमा रहने से गंदगी फैल रही है और दुर्गंध के साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई कर्मी समय पर नहीं पहुंचते ।