कैराना: कैराना में सब्जी मंडी में अतिक्रमण कर रास्ता अवरुद्ध करने का आरोप, आढ़त व्यापारियों ने कार्रवाई की मांग की
Kairana, Shamli | May 16, 2026 शनिवार को दर्जनों आढ़त व्यापारी कैराना तहसील पहुंचे। जहां उन्होंने एडीएम को शिकायती पत्र सौंपा। दोपहर करीब एक बजे आढत व्यापारियों ने बताया कि वे कई वर्षों से सब्जी मंडी में आढ़त का कार्य कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोगों ने नए लाइसेंस लेकर सरकारी कार्यालयों के सामने और सड़कों पर बैठकर सब्जी बेचनी शुरू कर दी है। इससे मंडी के रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं।