मल्हारगढ़: नरवाई जलाने पर प्रशासन सख्त, सीतामऊ-सुवासरा क्षेत्र के 10 किसानों पर ₹25 हजार का जुर्माना
मंदसौर जिले के सीतामऊ और सुवासरा क्षेत्र में नरवाई जलाने पर प्रशासन ने 10 किसानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया, किसानों पर 2500-2500 रुपए का अर्थदंड लगाया गया, प्रशासन ने कहा कि पराली जलाने से पर्यावरण और मिट्टी की उर्वरता प्रभावित होती है, किसानों से वैकल्पिक उपाय अपनाने की अपील की गई है,