जसवंतनगर: सराय भूपत रेलवे स्टेशन के निकट एक युवती और युवक ट्रेन की चपेट में आकर हुई मौत, पुलिस मौके पर पहचान नहीं कर पाई
जसवंतनगर के ग्राम सराय भूपत के पास दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर एक युवक और युवती की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना पोल संख्या 1164 के 14 और 12 के बीच की है। बताया गया कि इटावा की ओर जाने वाली ट्रेन से घटना घटी है । सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लिए। युवक की उम्र करीब 28 वर्ष और युवती की उम्र करीब 24 वर्ष है। अभी तक पहचान नही हुई।