गुरुग्राम: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री गुरुग्राम पहुंचे, सेक्टर 34 में बालाजी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में होंगे शामिल
गुरुग्राम के सेक्टर 34 स्थित एपी ग्रुप में स्थित अंजनी पुत्र हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज शुक्रवार देर शाम पहुंचे हैं l यहां वे श्रद्धालुओं को प्रवचन भी देंगे। पहली बार बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री गुरुग्राम में पहुंचे हैं। उनके देशभर में लाखों फॉलोअर्स हैं l