बिसौली: बिसौली में प्राचीन धार्मिक कुएं को पाटने का आरोप, तहसील दिवस में शिकायती पत्र देकर कार्य तुरंत रोकने की मांग
बिसौली तहसील के कटरा मोहल्ला में स्थित एक प्राचीन धार्मिक कुएं को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शनिवार को 11:00 करीब आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा इस कुएं को पाटकर उस पर मकान निर्माण की तैयारी की जा रही है, जिससे क्षेत्र में धार्मिक भावनाएं आहत होने और उन्माद फैलने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह कुआं वर्षों पुराना है।