सासाराम: सासाराम नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति का गठन, 7 सदस्यों का चयन किया गया
Sasaram, Rohtas | May 29, 2026 सासाराम नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति का गठन, 7 सदस्यों का हुआ चयन सासाराम नगर निगम क्षेत्र के विकास को गति देने के उद्देश्य से शुक्रवार को दोपहर क़रीब तीन बजे डीआरडीए सभागार में सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के बाद समिति के 7 सदस्यों का चयन कर लिया गया।