टीकमगढ़ जिले के धामना गांव के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम करण वंशकार बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति दिगौड़ा से अपने गांव जा रहा था रास्ते में धामना गांव के पास तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।