कोरांव के रत्योरा करपिया ग्राम पंचायत स्थित राजा तालाब में खनन माफियाओं द्वारा रात के अंधेरे में अवैध खुदाई का एक वीडियो वायरल हुआ है। ग्राम प्रधान शशिकांत कुशवाहा ने रविवार रात 10 बजे यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।ग्राम प्रधान शशिकांत कुशवाहा ने रात में खुदाई होते देख मौके पर पहुंचकर इसे रोकने का प्रयास किया।