कोईलवर: कोईलवर में एसएसपी पर गोदाम से डीलरों के पास अनाज पहुंचाने के बदले किराया लेने का आरोप लगाने वाला वीडियो वायरल
कोईलवर प्रखंड स्थित एसएसपी गोदाम से डीलरों के पास अनाज पहुंचने के बदले किराया लेने का आरोप लगाने का एक वीडियो इन दोनों कोईलवर प्रखंड में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि पब्लिक एप नहीं करता है। वायरल वीडियो सोशल मीडिया से आज सोमवार को शाम 5:00 बजे प्राप्त हुआ है। वायरल वीडियो मे जागा कुशवाहा नाम के व्यक्ति के द्वारा आरोप लगाया जा रहा है।