कोईलवर: कायमनगर पुल के समीप दो कारों के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में दो लोग घायल, मौके पर पहुंची गिधा थाने की पुलिस
रविवार की दोपहर 3:00 बजे के करीब विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने पटना के तरफ से बक्सर के तरफ जा रही दूसरी कार में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बक्सर के तरफ जा रही कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक सह मालिक गाजीपुर के पातर गांव निवासी सुजीत कुमार ने घटना संबंध में बताया कि गया से हम अपने पत्नी और बेटे के साथ अपने गांव जा रहे थे तभी घटना घटी है