आगरा: झरना नाला के पास कार किराए पर लेने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 2 शातिर गिरफ्तार, 12 कारें बरामद: डीसीपी ने दी जानकारी
Agra, Agra | Apr 12, 2026 आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में कार किराये के नाम पर धोखाधड़ी का खुलासा, पुलिस ने 2 अभियुक्तों को झरना नाला से गिरफ्तार किया। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज बनाकर गाड़ियां 3-4 लाख में गिरवी रखीं। कार्रवाई में 12 कार, मोबाइल व कूटरचित कागजात बरामद, गिरोह के अन्य साथियों की तलाश जारी।