माधौगढ़: टीहर गांव में स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई, जहां लोगों को जागरूक किया गया, प्रधान ने हरी झंडी दिखाई
माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के टीहर गांव में स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली निकाली गई है,जहां लोगों को जागरूक किया गया। रैली को गांव के प्रधान प्रदीप कुमार गौरव ने हरी झंडी दिखाई है और रवाना किया,दिन बुधवार समय करीब 3 बजे यह जागरूक रैली पूरे गांव में घूमी है। इस मौके पर उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राएं एवं अध्यापक अध्यापिकाएं और ग्राम प्रधान अन्य लोग रहे।