मरकच्चो: मरकच्चो प्रखंड का एक विद्यालय परिसर आजकल असामाजिक तत्वों और शराबियों का अड्डा बना
मरकच्चो प्रखंड क्षेत्र के एक विद्यालय का परिसर इन दिनों असामाजिक तत्वों और शराबियों का अड्डा बन गया है, जिससे पढ़ाई का माहौल प्रभावित हो रहा है। विद्यालय परिसर में जगह-जगह शराब की खाली बोतल पड़ी रहती है ।स्थानीय लोगों ने रविवार को 3 बजे बताया कि विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था कमजोर है, जिसका फायदा उठाकर असामाजिक तत्व आसानी से अंदर प्रवेश कर जाते हैं।