किशनगढ़ बास: खैरथल जिले में लाइनमैन पर बिजली कनेक्शन के नाम पर वसूली का आरोप, पीड़ित ने AEN को शिकायत देकर कार्रवाई की उठाई मांग
Kishangarhbas, Alwar | Jun 3, 2026
खैरथल तिजारा जिले में बिजली विभाग के एक लाइनमैन पर घरेलू बिजली कनेक्शन और अन्य कार्यों के नाम पर हजारों रुपए लेने के बावजूद काम नहीं करने और पैसे वापस मांगने पर धमकाने का आरोप लगा है। पेहल निवासी जितेंद्र सिंह ने बुधवार शाम 3:00 बजे बताया कि उन्होंने इस संबंध में विभाग के AEN को शिकायत है। अब मामले की जांच के लिए रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई है।