रौन: भगवान परशुराम चल समारोह में उमड़ा आस्था का सैलाब, भिंड शहर में निकली भव्य बाइक रैली, आनंद स्वरूप महाराज भी हुए शामिल
Ron, Bhind | May 11, 2026 भिंड शहर में सोमवार शाम 5 बजे ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम का भव्य चल समारोह एवं बाइक रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में सनातन धर्म के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शहर भक्तिमय माहौल और जयकारों से गूंज उठा।चल समारोह की शुरुआत अटेर रोड स्थित बड़े हनुमान मंदिर से हुई। जो विभिन्न मार्गो से होते हुए परशुराम मंदिर पहुंचा जहां कार्यक्रम का समापन हुआ