सिंगरौली जिला अस्पताल में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ खड़े हुए हैं। छत्तीसगढ़ निवासी एक मरीज, जो बैढ़न जिला अस्पताल में उपचार के लिए आया था, उसकी बाइक दिनदहाड़े चोरी हो गई। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई, जहां चोर ने अस्पताल परिसर में खुली हुई स्थिति का फायदा उठाया। चोरी करने वाले युवक की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे उसकी पहचा