बहेड़ी: नगर के ट्रक यूनियन रोड पर हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से ट्रक बॉडी मेकर की हुई दर्दनाक मौत
शकरस गांव निवासी 35 वर्षीय नन्हे पुत्र लियाकत खां ट्रक बॉडी बनाने का काम करता था। आज 12 जून को दिन में करीब तीन बजे वह ट्रक यूनियन रोड पर एक मिस्त्री के खोखे सामने खड़े एक ट्रक की बॉडी में एल्युमिनियम की पट्टी लगाने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसके हाथ में मौजूद एल्युमिनियम की लंबी पट्टी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टच हो गई जिससे उसकी मौत हो गई।