बहेड़ी: ट्रक यूनियन रोड स्थित सीट रिपेयरिंग के खोखे में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, हजारों का सामान जलकर हुआ राख
बहेड़ी नगर के ट्रक यूनियन रोड स्थित सीट रिपेयरिंग के खोखे में आज अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई देखते ही देखते आग ने पूरे खोखे को अपनी चपेट में ले लिया जिसके चलते खोखे में रखी बड़े वाहनों की सीटें और सीट बनाने में काम आने वाला फोम लैदर आदि जलाकर राख हो गया हालांकि दुकानदार और आस पास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक सारा सामान जल गया।