मोहनलालगंज: मोहनलालगंज पहुंचे हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी, नए धारावाहिक का किया प्रचार
कानपुर के प्रसिद्ध हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी मोहनलालगंज कस्बे पहुंचे, जहां उन्होंने अपने आगामी धारावाहिक ‘दिल तोड़कर मेरा’ का प्रचार किया। यह धारावाहिक 19 जनवरी से स्टार प्लस पर शाम के समय प्रसारित होगा। अवस्थी ने बताया कि धारावाहिक में महिला सशक्तिकरण के साथ हास्य, मनोरंजन और ड्रामा का संतुलन देखने को मिलेगा।