सासाराम: जिला जनता दरबार में 6 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के दिए गए निर्देश
Sasaram, Rohtas | Apr 16, 2026 गुरुवार को दोपहर करीब तीन बजे जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा ‘सबका सम्मान - जीवन आसान’ (Ease of Living) पहल के तहत जिला जनता दरबार का आयोजन कार्यालय प्रकोष्ठ में किया गया। इस दौरान कुल 6 आवेदकों ने अपनी शिकायतें और आवेदन प्रस्तुत किए। मनीरंजन कुमार सिंह ने गृह निर्माण में बाधा एवं मारपीट की शिकायत की, जिसे संबंधित पदाधिकारियों को भेजा गया।