हज़ारीबाग: चुनाव संपन्न होने के बाद ज़िले में खत्म हुई आचार संहिता, शुरू हो जाएंगे रुके हुए काम
लोकसभा चुनाव का आचार संहिता छह जून को खत्म हो गया।पिछले तीन माह से विकास कार्य की नयी योजनाओं की स्वीकृति लंबित थी।कई योजना पिछले छह माह से पाइन लाइन में है।आचार संहिता समाप्त होने से अब जिले की विकास योजनाओं को गति मिलेगी।स्वास्थ्य , शिक्षा, सड़क, खेलों, बिजली सहित कई योजनाओं के रास्ते खुल गये हैं। इसमें सरकार के करोड़ों रुपये खर्ज होने हैं।