हज़ारीबाग: कैंटीन और छात्रावास से चोरी मामले में विश्वविद्यालय ने दो माह बाद भी नहीं दर्ज कराई प्राथमिकी: झामूमो छात्र संघ अध्यक्ष
विभावी के कैंटीन और छात्रावास से चोरी के मामले में दो महीना गुज़र चुका है लेकिन अब तक नहीं दर्ज कराई प्राथमिकी । गुरुवार को झामूमो छात्र संघ अध्यक्ष चंदन ने कहा कि विश्वविद्यालय से लगभग दो महीना पहले आहार कैंटीन से एसी की चोरी हुई थी और अब एक महीने पहले महिला छात्रावास से बैट्री की भी चोरी हुई । इस मामले में अब तक कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है।