हज़ारीबाग: टैंकर ने लूना को मारा धक्का, सवारी की मौत
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रोला एनएच 522 पथ पर एक टैंकर लूना को धक्का मार दिया। घटना में लूना सवार मो मंसूर हुसैन पिता स्व मो हुसैन की मौत हो गई। मृतक दारू थाना क्षेत्र के बासोबार गांव का रहनेवाला था। वह हजारीबाग शहर से वापस घर बासोबार लौट रहा था। इसी क्रम में रोला गांव के निकट तेज गति से लूना को धक्का मार दिया। घटना में लूना चालक की मौत हो गई।