नामकुम: एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के वीर कुँवर सिंह कॉलोनी में घर से लैपटॉप चोरी, सीसीटीवी फुटेज वायरल
Namkum, Ranchi | May 19, 2026 एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के वीर कुँवर सिंह कॉलोनी स्थित एक घर से लैपटॉप की चोरी हुई। लैपटॉप चोरी का सीसीटीवी फुटेज मंगलवार सुबह करीब नौ बजे से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार 17 मई की शाम को अज्ञात युवक घर में घुसकर लैपटॉप चोरी कर फरार हो गया। फिलहाल इस मामले को लेकर थाना में मामला दर्ज कराया गया है।