पानीपत: महिला ने ससुर पर नहाते समय फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया, एसपी से की शिकायत
पानीपत की रहने वाली एक महिला ने अपने ही ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ शिकायत पानीपत पुलिस कप्तान भूपेंद्र सिंह से की है महिला ने आरोप लगाए हैं कि उसके ससुर ने उसकी नहाते समय फोटो खींची है और वह उसे ब्लैकमेल कर रहा है महिला ने बताया कि उसका पति ड्राइवरी करता है और बाहर रहता है जिसका फायदा उसका ससुर उठाना चाहता है। वह लगातार उसे परेशान कर रहा है।