वस्त्र नगरी में बुधवार शाम करीब 5 से 5.30 बजे बदमाशों ने कानून- व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले जिला कलेक्टर और उच्चाधिकारियों के आवास के पास से बदमाशों ने एक महिला का अपहरण कर लिया। इस दौरान बदमाशों ने न केवल बीच-बचाव करने आए पुलिस अधिकारी को गाड़ी से बल्कि राहगीरों को भी कुचलने का प्रयास किया।