नसीराबाद: बडलिया क्षेत्र में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है, क्षेत्रवासियों का आरोप- 7-7 दिनों तक नहीं मिल रहा पीने का पानी
बडलिया क्षेत्र में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि यहां 7-7 दिनों तक पीने का पानी नहीं आता, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने खराब हैं कि महिलाओं और बच्चों को 2 से 3 किलोमीटर दूर जाकर पानी लाना पड़ता है। स्थानीय लोग मजबूरी में पालरा क्षेत्र की फैक्ट्रियों से पानी भरकर अपने घरों तक पहुंचा रहे