जमुई के शुक्रदास स्मृति भवन में मंगलवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन डीएम श्री नवीन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंडों के प्रतिभागी शामिल हुए। उक्त जानकारी 7 बजे दी। कार्यक्रम में समूह लोकनृत्य, लोकगीत, कहानी लेखन, चित्रकारी, वाद विवाद, कविता एवं विज्ञान मेला की प्रतियोगिताएं शामिल है।