नौगढ़: नौगढ़ रेंज में पौध बारात एवं पौध भंडारा कार्यक्रम का आयोजन, स्कूली बच्चों को पौधे वितरित किए गए
नौगढ़ रेंज में आज शनिवार दोपहर करीब 12 बजे को पौध बारात एवं पौध भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नौगढ़ मंडल अध्यक्ष सर्वजीत खरवार एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष भगवान दास अग्रहरि सहित अन्य लोग शामिल हुए। इस दौरान नौगढ़ प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर उपस्थित लोगो से अधिक से अधिक पौधे लगाने को कहा गया।