चरखारी: पूर्व मंत्री के राजनीति से संन्यास के फैसले पर समर्थक देवेन्द्र अवस्थी ने पुनर्विचार की मांग की, आत्मदाह की दी चेतावनी
चरखारी क्षेत्र में पूर्व मंत्री बादशाह सिंह के सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने के फैसले के बाद माहौल गर्म हो गया। पुन्नियाँ गांव निवासी देवेन्द्र अवस्थी ने उनसे निर्णय पर पुनर्विचार की अपील की। अवस्थी ने चेतावनी दी कि यदि फैसला नहीं बदला गया तो वह आत्मदाह करेंगे। वहीं गांव के अन्य लोगों ने भी पूर्व मंत्री के समर्थन में नाराजगी जताई और उनके फैसले को गलत बताया।